Get App

Emirates Flights: ड्रोन हमले के बाद दुबई में एमिरेट्स का ऑपरेशन ठप, केरल से दुबई जा रही फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटी

Emirates Flights: केरल से दुबई जा रही दो एमिरेट्स फ्लाइट्स को सोमवार को वापस लौटना पड़ा। इसका कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा घटना के चलते फ्लाइट ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया जाना था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 1:55 PM
Emirates Flights: ड्रोन हमले के बाद दुबई में एमिरेट्स का ऑपरेशन ठप, केरल से दुबई जा रही फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटी
ड्रोन हमले के बाद दुबई में एमिरेट्स का ऑपरेशन ठप, केरल से दुबई जा रही फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटी

Emirates Flights: केरल से दुबई जा रही दो एमिरेट्स फ्लाइट्स को सोमवार को वापस लौटना पड़ा। इसका मुख्य कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा घटना के चलते फ्लाइट ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया जाना था। जिस वजह से तिरुवनंतपुरम और कोच्चि से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स बीच हवा में ही वापस लौट आईं और अपने-अपने एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप लैंडिंग कर गईं।

तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स की एक फ्लाइट सुबह 4:40 बजे 353 यात्रियों और 19 क्रू मेंबर्स के साथ रवाना हुई। हालांकि, डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद होने के बाद विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट सुबह लगभग 8:40 बजे तिरुवनंतपुरम में वापस उतरा और यात्रियों को बाद में टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

कोच्चि में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली, जहां एमिरेट्स एयरलाइंस की एक अन्य फ्लाइट, EK533, जो सुबह 4:30 बजे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 325 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी, दुबई एयरपोर्ट के बंद होने के कारण वापस लौटने को कहा गया। विमान वापस लौटा और सुबह लगभग 8:30 बजे कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग कर गया।

दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी (CIAL) के प्रवक्ता ने कहा, “दुबई एयरपोर्ट पर स्थिति की समीक्षा होने तक यात्रियों को फ्लाइट में ही रहने की सलाह दी जाती है। अगर एयरपोर्ट फिर से चालू हो जाता है, तो वापसी सेवा जारी रहेगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें