Fact Check: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में 6.5 लाख मतदाताओं के नाम जोड़ने के कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के दावे को रविवार (3 अगस्त) को गलत करार देते हुए खारिज कर दिया। आयोग ने कहा कि बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को तमिलनाडु से जोड़ना बेतुका है, क्योंकि वहां वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन अभी तक शुरू नहीं किया गया है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दावा किया था कि तमिलनाडु में 6.5 लाख प्रवासी मजदूरों को वोटर के रूप में रजिस्टर्ड किया जा रहा है।
