Surat Fire: सूरत की एक इमारत में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत, 9 घायल

Surat Fire: गुजरात के सूरत में गुरुवार सुबह एक कढ़ाई कारखाने वाली इमारत में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गए। यह घटना कपोदरा इलाके में रचना सर्कल के पास एक इमारत की तीसरी मंजिल पर हुई।

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
सूरत की एक इमारत में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत

Surat Fire: गुजरात के सूरत में गुरुवार सुबह एक इमारत में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गए। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे कपोदरा इलाके में रचना सर्कल के पास एक इमारत की तीसरी मंजिल पर हुई।

दमकल विभाग के अनुसार, इमारत में कढ़ाई का भी काम होता था। उन्होंने बताया कि आग लगने से दो LPG सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क उठी। इमारत में कुल आठ सिलेंडर रखे हुए थे।

अधिकारी ने दी जानकारी


एक अधिकारी ने बताया, "घटना की सूचना मिलते ही चार स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जब तक टीमें पहुंचीं, तब तक एक सिलेंडर फट चुका था, जिससे आग तेजी से फैल गई।"

फायरफाइटर्स ने तीसरी मंजिल को ढक रहे शीट को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया। अधिकारी ने बताया, "कुल 11 लोगों को बाहर निकाला गया। उनमें से नौ को मामूली चोटें आईं, जबकि दो की मौत हो गई।"

यह भी पढ़ें: Gurugram LPG ATM: गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG ATM, अब खाली सिलेंडर लाओ, भरा ले जाओ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।