Get App

IAF Plane Crash: भारतीय वायुसेना के 5 जवान शहीद, AN-32 विमान क्रैश को लेकर सामने आई ये बात

IAF Plane Crash: हादसे के बाद भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना की वजह जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की पड़ताल करेगी। इससे पहले वायु सेना ने बताया था कि जोरहाट में लैंडिंग के दौरान एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी गई

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 2:56 PM
IAF Plane Crash: भारतीय वायुसेना के 5 जवान शहीद, AN-32 विमान क्रैश को लेकर सामने आई ये बात
IAF Plane Crash: असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश

असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार 13 जून की सुबह इस एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान इंडियन एयर फोर्स का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।

पांच जवान हुए शहीद 

भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को असम के जोरहाट स्थित राउरिया वायु सेना स्टेशन में एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वायु सेना के पांच जवानों की जान चली गई। हालांकि विमान का को-पायलट सुरक्षित बच गया। उसे चोटें आई हैं और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह विमान अरुणाचल प्रदेश से जोरहाट की ओर आ रहा था। इसी दौरान किसी कारण से विमान हादसे का शिकार हो गया। वायु सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी की जा रही है।

जांच के आदेश 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें