Get App

अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल में किस कार्ड पर मिलेगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट? शॉपिंग से पहले जान लें ये 3 बातें

Amazon vs Flipkart Sale Bank Discounts: अमेजन और फ्लिपकार्ट की बंपर सेल शुरू होने वाली है, जहां 10% बैंक डिस्काउंट का बढ़-चढ़कर प्रचार किया जा रहा है। लेकिन क्या यह छूट वाकई आपकी जेब में पूरी पहुंचेगी? मिनिमम ऑर्डर वैल्यू, डिस्काउंट कैप और 'इन्स्टेंट छूट बनाम कैशबैक' की छिपी शर्तों के कारण गणित अक्सर बदल जाता है। एक्सपर्ट से जानिए कि SBI, ICICI और Axis बैंक कार्ड्स का सही इस्तेमाल करके कैसे कार्ट वैल्यू पर ज्यादा से ज्यादा बचत की जा सकती है!

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 1:46 PM
अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल में किस कार्ड पर मिलेगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट? शॉपिंग से पहले जान लें ये 3 बातें
अमेजन पर SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा

Amazon vs Flipkart Bank Discounts: अमेजन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की शुरुआत होने वाली है। दोनों ही ई-कॉमर्स कंपनियां 10% बैंक डिस्काउंट का बढ़-चढ़कर प्रचार कर रही हैं। हालांकि, स्क्रीन पर दिखने वाला 10% का डिस्काउंट हर बार आपकी जेब में सीधा 10% का फायदा नहीं लाता। शॉपिंग कार्ट में असली बचत कितनी होगी, यह बैंक कार्ड की शर्तों, मैक्सिमम डिस्काउंट कैप और मिनिमम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर निर्भर करता है।

फेस्टिवल सीजन में सही बचत रणनीति पर बात करते हुए GyFTR के सीईओ और को-फाउंडर अरविंद प्रभाकर ने बताया कि, 'अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही सेल में 10% डिस्काउंट का विज्ञापन करती हैं, लेकिन आपकी असली बचत मैक्सिमम डिस्काउंट की सीमा, मिनिमम ऑर्डर वैल्यू और आपके पास संबंधित बैंक के कार्ड होने पर निर्भर करती है। खरीदारों को अपनी कार्ट वैल्यू पर रुपए में बचत का हिसाब खुद लगाना चाहिए और पहले से मौजूद रिवॉर्ड पॉइंट्स व वॉचर्स को भी जोड़ना चाहिए।

इसके अलावा तुरंत मिलने वाले डिस्काउंट और बाद में आने वाले कैशबैक के अंतर को समझना जरूरी है। साथ ही यह भी जांच लें कि डिस्काउंट कैप प्रति ट्रांजैक्शन है या पूरे सेल के दौरान कार्ड पर एक ही बार मिलेगा, क्या ईएमआई पर छूट लागू है और गिफ्ट कार्ड या वॉलेट बैलेंस का इस्तेमाल करने पर मिनिमम ऑर्डर वैल्यू की शर्त पूरी होती है या नहीं।'

अमेजन बनाम फ्लिपकार्ट: किस बैंक के कार्ड पर मिलेगा डिस्काउंट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें