Get App

Tamil Nadu Election: 'कैश कूपन से लेकर फ्रीज तक', तमिलनाडु में क्या-क्या मुफ्त देने का पार्टियों ने किया है वादा? पढ़कर रह जाएंगे हैरान

Tamil Nadu Election: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए खास “इल्लाथरासी” कूपन योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत उन परिवारों की महिलाओं को फायदा मिलेगा, जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं। इस योजना में पात्र महिलाओं को एक बार में 8,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 5:12 PM
Tamil Nadu Election: 'कैश कूपन से लेकर फ्रीज तक', तमिलनाडु में क्या-क्या मुफ्त देने का पार्टियों ने किया है वादा? पढ़कर रह जाएंगे हैरान
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार चरम पर है।

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार चरम पर है।  पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आएंगे। इन राज्यों में सभी राजनितिक पार्टी वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वबीं तमिलनाडु में रेफ्रिजरेटर से लेकर कैश कूपन तक दिए जा रहे हैं। AIADMK ने 2.22 करोड़ चावल राशन कार्ड धारकों को रेफ्रिजरेटर देने का वादा किया है। पार्टी के घोषणा पत्र में 10 हजार रुपये कैश और महिलाओं के साथ पुरुषों की मुफ्त बस यात्रा भी शामिल है।

तमिलनाडु चुनाव में सत्तारूढ़ DMK सरकार पहले ही 1.37 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दे रही है। नए घोषणापत्र में इसे बढ़ाकर 2000 रुपये का वादा किया गया है। चुनाव जीतने पर हर परिवार को 8000 रुपये का कूपन देने की घोषणा भी की गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन के अलावा विधवाओं और 50 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये की पेंशन का वादा है। विदियाल पयानम स्कीम के तहत महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जारी रहेगी।

‘इल्लाथरासी’ कूपन योजना क्या है?

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए खास “इल्लाथरासी” कूपन योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत उन परिवारों की महिलाओं को फायदा मिलेगा, जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं। इस योजना में पात्र महिलाओं को एक बार में 8,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा। इस कूपन का इस्तेमाल घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सी, माइक्रोवेव ओवन और इंडक्शन चूल्हा खरीदने या बदलने के लिए किया जा सकेगा। ‘इल्लाथरासी’ का मतलब होता है “घर की रानी”, यानी परिवार की मुखिया महिला। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस योजना के जरिए अपने “प्रतिस्पर्धी कल्याण” मॉडल को सीधे तौर पर एआईएडीएमके की “फ्री फ्रिज” जैसी योजनाओं के मुकाबले खड़ा कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें