Weather Update Today: भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है तो कहीं आंधी-तूफान लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 10 से 12 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदल सकता है, जहां तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
