Ghaziabad Crime: कलयुगी बेटों ने ले ली अपने ही पिता की जान, रिटायर्ड IAF अधिकारी की हत्या के लिए दी थी 5 लाख रुपये की सुपारी

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इंडियन एयर फोर्स (IAF) के एक रिटायर्ड अधिकारी की उनके दो बेटों ने ही हत्या करवा दी। आरोप है कि दोनों अभियुक्तों ने अपने पिता की हत्या करवाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल समेत भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि वायुसेना कर्मी की हत्या बेटों ने ही सुपारी देकर करवाई

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद पुलिस ने एक इंडियन एयर फोर्स (IAF) के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि मृतक के दो बेटों ने ही उसकी हत्या करवाई थीआरोप है कि दोनों अभियुक्तों ने अपने पिता की हत्या करवाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल समेत भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिता की हत्या दो बेटों ने कर दी।

पुलिस ने बताया कि योगेश अपने बेटों से घर खाली करवाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद बेटों ने कथित तौर पर प्रॉपर्टी के लालच में उनकी हत्या की साजिश रची। उन्होंने भाड़े के हत्यारे को 5 लाख की सुपारी देकर 26 दिसंबर 2025 को अपने पिता को गोली मारवाकर हत्या करवा दी।

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) सिद्धार्थ गौतम ने गुरुवार (1 जनवरी) को पत्रकारों को बताया कि 26 दिसंबर 2025 को लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में अपने घर लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी योगेश (58) की दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। योगेश बागपत जिले के रहने वाले थे।

गौतम ने बताया कि जांच में पता चला है कि योगेश अपने बेटों से घर खाली करवाने की कोशिश कर रहे थे। इससे नाराज उनके बेटों ने कथित तौर पर संपत्ति के लालच में उनकी हत्या की साजिश रची। बेटों ने कथित तौर पर पड़ोसी अरविंद (32) नामक सुपारी लेकर हत्या करने वाले को पिता की सुपारी दी।


उन्होंने बताया कि अरविंद ने कौशांबी जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात अपने साले नवीन के साथ मिलकर गोली चलाई। गौतम ने बताया कि पूछताछ के दौरान अरविंद ने कुबूल किया कि उसने और नवीन ने योगेश पर दो गोलियां चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई।

कॉन्ट्रैक्ट किलर को किया हायर

पुलिस ने बताया कि बेटों ने कथित तौर पर एक पड़ोसी अरविंद (32) को कॉन्ट्रैक्ट किलर के तौर पर हायर किया था। अरविंद ने अपने साले कौशांबी जिले में तैनात कांस्टेबल नवीन के साथ मिलकर गोली चलाई। आरोपियों ने आरोप लगाया कि उनके पिता अपने रिटायरमेंट के बाद मिली रकम को अपनी महिला मित्रों पर उड़ा रहे थे। इसी वजह से नाराज होकर बेटों ने अपने ही बाप की हत्या की साजिश रची।

उन्होंने बताया कि अरविंद को बुधवार शाम को गिरफ्तार करके गाजियाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके पास से .315 बोर की एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और खोखा बरामद किए गए हैं

दोनों बेटे फरार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल नवीन और मृतक के दोनों बेटे फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं। आरोपी नवीन यूपी पुलिस में सिपाही है। वह कौशांबी जिले में तैनात है। मृतक के दोनों बेटे और सिपाही अभी फरार चल रहे हैं। पकड़ा गया आरोपित पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है

ये भी पढ़ें- Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने शपथ ग्रहण समारोह में किया 'नाजी सैल्यूट'? MAGA समर्थकों ने एलॉन मस्क से की न्यूयॉर्क मेयर की तुलना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।