Get App

Snake Skin Mystery: लड़की बनी नागिन! बेड पर सांप की खाल मिलने से फैली सनसनी, यूपी से आई चौंकाने वाली घटना

Snake Skin Mystery: उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक युवती के अचानक लापता होने से दहशत, अंधविश्वास और तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं। परिवार को उसके बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी हुई पांच फुट लंबी सांप की केंचुली (खाल) मिली, जिससे अफवाहें फैलने लगीं कि वह नागिन बन गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:59 AM
Snake Skin Mystery: लड़की बनी नागिन! बेड पर सांप की खाल मिलने से फैली सनसनी, यूपी से आई चौंकाने वाली घटना
लड़की बनी नागिन! बेड पर सांप की खाल मिलने से सनसनी

Snake Skin Mystery: उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक युवती के अचानक लापता होने से दहशत, अंधविश्वास और तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं। परिवार को उसके बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी हुई पांच फुट लंबी सांप की केंचुली (खाल) मिली, जिससे अफवाहें फैलने लगीं कि वह नागिन बन गई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने जांच में पाया कि सच्चाई किसी भी तरह से अलौकिक नहीं थी, लेकिन मामला फिर भी बेहद चौंकाने वाला निकला।

बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में घटी, जहां युवती अपने घर से लापता हो गई और अपने पीछे एक ऐसा दृश्य छोड़ गई, जिसे देखकर परिवार और पड़ोसी सभी हैरान रह गए।

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब महिला सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। घबराए हुए परिवार के सदस्य उसके कमरे में गए और जो देखा उससे दंग रह गए - एक लंबे सांप की केंचुली, जिसे बड़े ही सलीके से बिस्तर पर रखा गया था।

कुछ निवासियों का मानना ​​था कि महिला किसी रहस्यमय घटना का शिकार हो गई है, जबकि अन्य का दावा था कि वह नागिन में बदल गई है। दहशत तेजी से फैल गई, जिससे परिवार को 112 डायल करके पुलिस को सूचित करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें