Goa Liberation Day: पीएम मोदी ने 'गोवा मुक्ति दिवस' पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

Goa Liberation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (19 दिसंबर) को गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही इसे भारत की राष्ट्रीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया। गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है

अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Goa Liberation Day: गोवा मुक्ति दिवस हर वर्ष 19 दिसंबर को मनाया जाता है

Goa Liberation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (19 दिसंबर) को 'गोवा मुक्ति दिवस' पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया। पीएम मोदी ने इस दिवस को उन्होंने भारत की राष्ट्रीय यात्रा का एक निर्णायक अध्याय बताया। आपको बता दें कि गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस 1961 में पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराने के लिए सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन विजय' की सफलता की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "गोवा मुक्ति दिवस हमें हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक निर्णायक अध्याय की याद दिलाता है। हम उन लोगों के अदम्य साहस को याद करते हैं जिन्होंने अन्याय के आगे झुकने से इनकार कर दिया और साहस व दृढ़ विश्वास के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।" उन्होंने कहा, "गोवा के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करते हुए उनके बलिदान हमें लगातार प्रेरित करते रहते हैं।"

पीएम मोदी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पर लिखा, "गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर समस्त गोवा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक दिवस पर उन सभी सत्याग्रहियों एवं वीर सैनिकों के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनके अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान के कारण गोवा पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त हुआ। यह दिन भारत की अखंडता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और हमारे नायकों के अदम्य साहस एवं अटल संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है।"


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "'गोवा मुक्ति दिवस' की समस्त गोवा वासियों को हार्दिक बधाई! विदेशी दासता की दीवारें गिराकर इस सुंदर भूभाग को भारत की आत्मा से जोड़ने वाले सभी अमर रणबांकुरों को नमन। संस्कृति, साहस और स्वाभिमान का यह प्रदेश नित नई ऊंचाईयों को स्पर्श करे, यही मंगलकामना है।"

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत डोना पाउला के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि आज गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर हम उन सभी वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं, जिनके अदम्य साहस और बलिदान से 1961 में गोवा 451 साल के पुर्तगाली शासन से मुक्त होकर भारत का अभिन्न अंग बना।

ये भी पढ़ें- Sharif Osman Hadi: कौन था शरीफ उस्मान हादी? भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता की मौत से जल उठा है बांग्लादेश

उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन विजय' की सफलता हमारी सेना के शौर्य की एक अमर गाथा है। आइए, इस ऐतिहासिक दिन पर हम देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें। सावंत ने कहा किसभी प्रदेशवासियों को गोवा मुक्ति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।