नॉर्थ गोवा के रोमियो लेन में 'बर्च' नाइटक्लब के मालिक लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कर मंगलवार को दिल्ली लाया गया। इस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, सौरभ और गौरव लूथरा को विमान की आखिरी लाइन में बैठाया गया था और दूसरे यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उनके साथ भारतीय एजेंसियों के चार से पांच अधिकारी भी मौजूद थे।
