Nepal Floods: पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच रायपुर के पांच दोस्तों की कहानी किसी फिल्मी रोमांच से कम नहीं है। इंसान की किस्मत कब, कहां और कैसे उसे मौत के मुंह से खींच लाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। पांचों दोस्त नेपाल घूमने गए थे। लेकिन वे तबाही के बीच शनिवार दोपहर सकुशल रायपुर लौट आए। उन्होंने बताया कि अगर उस वक्त उन्हें चाय पीने की तलब नहीं लगी होती और वे कुछ देर के लिए होटल में नहीं रुकते, तो शायद वे भी अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ सकते थे। पांचों दोस्त दुर्ग-नवातनवा एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचे। नेपाल में आई बाढ़ के भयावह मंजर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वे किस तरह मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे।
