Get App

Jag Vasant: भारत के लिए खुशखबरी, 42,000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा 'जग वसंत' जहाज, घरेलु सप्लाई में आएगी तेजी

Jag Vasant: एक और LPG कार्गो 'जहाज जग' वसंत शुक्रवार को मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और ऊर्जा मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बीच गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा। इस जहाज में कुल 42,000 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) भरी हुई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 11:49 AM
Jag Vasant: भारत के लिए खुशखबरी, 42,000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा 'जग वसंत' जहाज, घरेलु सप्लाई में आएगी तेजी
भारत के लिए खुशखबरी, 42,000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा 'जग वसंत' जहाज

Jag Vasant: एक और LPG कार्गो 'जहाज जग' वसंत शुक्रवार को मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और ऊर्जा मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बीच गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा। इस जहाज में कुल 42,000 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) भरी हुई है। कांडला पोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इस गैस को मिड-सी ट्रांसफर के जरिए आज उतारा जाएगा।

बता दें कि गुजरात का कांडला पोर्ट भारत के सबसे बड़े एनर्जी इंपोर्ट, बंदरगाहों में से एक है। यहीं से LPG देश के अलग-अलह शहरों में भेजी जाती है। इस बड़ी खेप के भारत पहुंचने से LPG की उपलब्धता और मजबूत होने की उम्मीद है।

क्या है मिड-सी ट्रांसफर?

कांडला पोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए 'जग वसंत' से LPG उतारने के लिए 'मिड-सी ट्रांसफर' तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में समुद्र के बीच ही जहाज से LPG को सीधे दूसरे सिस्टम या पोर्ट की सुविधा तक पहुंचाया जाता है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि गैस की अनलोडिंग प्रक्रिया भी काफी तेज हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें