गोरखपुर में भाजपा विधायक का एक्सीडेंट, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर पलटी गाड़ी, तीन घायल

Fateh Bahadur Singh : पुलिस ने सभी घायलों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, फतेह बहादुर सिंह के बाएं कंधे में फ्रैक्चर हुआ है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस वजह से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है

अपडेटेड Jun 23, 2025 पर 10:22 PM
Story continues below Advertisement
इस दुर्घटना में विधायक के साथ-साथ उन्हें एस्कॉर्ट कर रहे दो सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए।

Fateh Bahadur Singh : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में विधायक के साथ-साथ उन्हें एस्कॉर्ट कर रहे दो सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि विधायक की लग्ज़री कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई।

विधायक को लगी चोट

पुलिस ने सभी घायलों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, फतेह बहादुर सिंह के बाएं कंधे में फ्रैक्चर हुआ है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस वजह से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज गोरखपुर के अस्पताल में चल रहा है। गनीमत रही कि गाड़ी के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे कोई बड़ी जान का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


डिवाइडर से टकराई गाड़ी

बता दें कि ये हादसा सोमवार शाम करीब आठ बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पास हुआ। ये हादसा तब हुआ जब फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी स्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हांलाकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों सभी लोगों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।