Get App

अब हर गेम पर सरकार की रहेगी नजर! गेमर्स और डेवलपर्स जान लें Online Gaming के ये नए नियम

Online Gaming New Rules: सूत्रों ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक, सरकार ने रेगुलेशन को काफी हल्का रखा है। अगर कोई गेम सिर्फ मनोरंजन के लिए है और उसमें पैसों का लेनदेन (Real Money) शामिल नहीं है, तो उसे रजिस्ट्रेशन कराने की कोई कानूनी मजबूरी नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह वैकल्पिक है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 5:32 PM
अब हर गेम पर सरकार की रहेगी नजर! गेमर्स और डेवलपर्स जान लें Online Gaming के ये नए नियम
Online Gaming के नए नियमों को सरकार की हरी झंडी, निगरानी के लिए बनाई नई अथॉरिटी- OGAI

भारत में ऑनलाइन गेमिंग का शौकीन रहने वाले युवाओं और गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के नए नियमों को हरी झंडी दे दी है। इन नियमों का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि आगामी 1 मई से एक नई 'ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी' काम करना शुरू कर देगी। यह अथॉरिटी इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय (MeitY) के तहत एक डिजिटल ऑफिस के रूप में काम करेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य गेमिंग सेक्टर में नियमों के बोझ को कम रखना है, ताकि छोटे डेवलपर्स और साधारण गेम्स को परेशानी न हो।

सूत्रों ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक, सरकार ने रेगुलेशन को काफी हल्का रखा है। अगर कोई गेम सिर्फ मनोरंजन के लिए है और उसमें पैसों का लेनदेन (Real Money) शामिल नहीं है, तो उसे रजिस्ट्रेशन कराने की कोई कानूनी मजबूरी नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह वैकल्पिक है।

किन गेम्स पर रहेगी नजर?

अथॉरिटी मुख्य रूप से तीन स्थितियों में तय करेगी कि कौन सा गेम नियमों के दायरे में आएगा और कौनसा नहीं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें