Gujarat Local Body Election Results 2026 News Updates: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार (28 अप्रैल) सुबह से मतगणना जारी है। राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई। ये स्थानीय निकाय चुनाव राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, सबसे बड़े चुनावी अभ्यास में से एक माने जा रहे हैं।
