Get App

Hamid Ansari: 'सनातन को नीचा दिखाने की कोशिश..'; हिंदू को लेकर हामिद अंसारी ने ऐसा क्या कह दिया कि सीएम योगी भड़क गए

Row Over Hamid Ansari: 'इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर' में दिवंगत संविधान विशेषज्ञ और लेखक ए. जी. नूरानी की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक विचार का उल्लेख किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत के लिए असली खतरा साम्यवाद नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी संप्रदायवाद है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 10:55 AM
Hamid Ansari: 'सनातन को नीचा दिखाने की कोशिश..'; हिंदू को लेकर हामिद अंसारी ने ऐसा क्या कह दिया कि सीएम योगी भड़क गए
Hamid Ansari: 'हिंदू सांप्रदायिकता' वाले बयान को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान पर बवाल मच गया है

Row Over Hamid Ansari: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (20 सितंबर) को पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि उनके बयान भारत की सनातन परंपरा को अपमानित करने वाले एवं हिंदू परंपरा का अनादर करने वाले हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित 'प्रेरणा विमर्श' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने एक दिन पहले अंसारी द्वारा दिए गए दुर्भाग्यपूर्ण बयान का जिक्र किया।

'भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास'

अंसारी के बयान पर CM योगी ने कहा, "भारत की परंपराओं और संस्कृति को लेकर उनके बयान वास्तव में चिंताजनक हैं। भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने सनातन परंपरा को अपमानित करने वाले और हिंदू परंपरा का अनादर करने वाले बयान दिए तथा इसे आतंकवाद से जोड़ने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास किया।" उन्होंने कहा, "वैश्विक संदर्भ में भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, क्योंकि यह सनातन धर्म की भूमि है और यहां के अधिकतर लोग अपनी परंपराओं, ऋषि-मुनियों की परंपरा, पूर्वजों, देवी-देवताओं और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं।"

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें