Har ki Pauri: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित पवित्र हर-की-पौड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को कई जगहों पर ऐसे होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए है जिन पर लिखा है कि, 'गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है'। यह कदम 'गंगा सभा' द्वारा उठाया गया है, जो ब्रह्मकुंड और आसपास के घाटों की प्रबंधन करती है। घाटों को लेकर यह विवाद ऐसे समय में गहराया है जब राज्य सरकार पहले से ही इस क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर विचार कर रही है।
