Get App

 'न बिस्तर मिला, न खाना...अपराधियों जैसा सलूक', अमेरिका में 32 साल रहने के बाद डिपोर्ट हुई हरजीत कौर ने बयां किया दर्द

Harjeet Kaur : हरजीत कौर ने बताया कि हिरासत में उन्हें दवाइयां, खाना और आराम तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, “मुझे मेरी दवाइयां नहीं दी गईं। मैं केवल चार घंटे ही सो पाई और बिल्कुल चैन नहीं मिला। जिस दिन मुझे गिरफ्तार किया गया, मैं पूरी रात बैठी रही। पंजाब की एक लड़की ने मुझे लेटने के लिए कहा, तो मैं लेट गई, लेकिन अगली सुबह उठ भी नहीं पाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2025 पर 6:13 PM
 'न बिस्तर मिला, न खाना...अपराधियों जैसा सलूक', अमेरिका में 32 साल रहने के बाद डिपोर्ट हुई हरजीत कौर ने बयां किया दर्द
अमेरिका से डिपोर्ट हुईं पंजाब की रहने वाली हरजीत कौर के साथ अमानवीय सलूक हुआ।

Harjeet Kaur : भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर के बाद रिश्तों में आई खटास के बाद एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका में तीन दशक से अधिक (32 साल) समय बिताने के बाद डिपोर्ट की गईं पंजाब की रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला हरजीत कौर का दर्द अब खुलकर सामने आया है। अमेरिका से डिपोर्ट हुईं हरजीत कौर के साथ अमानवीय सलूक हुआ। उनका कहना है कि गिरफ्तारी और हिरासत के दौरान उनके साथ बेहद खराब व्यवहार किया गया, जिससे उनकी सेहत और मनोस्थिति दोनों बिगड़ गईं।

अमेरिका में 32 रहने के बाद डिपोर्ट हुई हरजीत कौर

हरजीत कौर ने बताया कि, इमिग्रेशन और कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) ने उन्हें अचानक हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई गलती नहीं की और हमेशा अपने टैक्स भरे । रिपोर्ट के अनुसार, हरजीत कौर रो पड़ीं जब उन्होंने बताया कि अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी लगाई, बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा और 30 साल से ज़्यादा समय कैलिफ़ोर्निया में रहने के बाद उन्हें देश से बाहर भेज दिया।

सुनाई डिपोर्टेशन की खौफनाक सच्चाई

हरजीत कौर ने NDTV को बताया कि वह हर छह महीने में अधिकारियों के पास जाकर अपनी मौजुदगी दर्ज कराती थीं। 8 सितंबर को भी जब वह केंद्र गईं तो उन्हें दो घंटे इंतजार कराया गया। इसके बाद उनसे एक कागज पर साइन करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने वकील की मौजूदगी के बिना ऐसा करने से मना कर दिया। तभी अधिकारियों ने बताया कि उनके पास उनके उंगलियों के निशान हैं और उन्हें बिना कोई कारण बताए गिरफ्तार कर लिया गया

हरजीत कौर ने बताया कि हिरासत में उन्हें दवाइयां, खाना और आराम तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, “मुझे मेरी दवाइयां नहीं दी गईं। मैं केवल चार घंटे ही सो पाई और बिल्कुल चैन नहीं मिला। जिस दिन मुझे गिरफ्तार किया गया, मैं पूरी रात बैठी रही। पंजाब की एक लड़की ने मुझे लेटने के लिए कहा, तो मैं लेट गई, लेकिन अगली सुबह उठ भी नहीं पाई।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें