Get App

Haryana Nagar Nigam Chunav Result: सोनीपत और अंबाला में बनेगा BJP का मेयर, जानें कांग्रेस का भी हाल

तीन प्रमुख नगर निगमों-सोनीपत, अंबाला और पंचकूला के वार्डों के नतीजे घोषित भी हो गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला मेयर की सीटों पर था, जहां भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती घंटों में कांग्रेस ने कुछ बढ़त जरूर बनाई थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, पार्टी रेस में पिछड़ती नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2026 पर 1:01 PM
Haryana Nagar Nigam Chunav Result: सोनीपत और अंबाला में बनेगा BJP का मेयर, जानें कांग्रेस का भी हाल
Haryana Nagar Nigam Chunav Result: सोनीपत और अंबाला में बनेगा BJP का मेयर, जानें कांग्रेस का भी हाल

हरियाणा के स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के नतीजों ने राज्य की सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। आज सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों और परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए विपक्ष को पछाड़ दिया है। तीन प्रमुख नगर निगमों-सोनीपत, अंबाला और पंचकूला के वार्डों के नतीजे घोषित भी हो गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला मेयर की सीटों पर था, जहां भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

सोनीपत: भाजपा के राजीव जैन ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर शहर की कमान अपने हाथ में ले ली है।

अंबाला: अंबाला नगर निगम में भाजपा के अक्षित सैनी ने जीत हासिल की है। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जहां कांग्रेस की कुलविंदर कौर और निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया रानी मैदान में थीं।

शुरुआती घंटों में कांग्रेस ने कुछ बढ़त जरूर बनाई थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, पार्टी रेस में पिछड़ती नजर आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें