UP IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश में इस वक्त लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। आंतरिक महाराष्ट्र के ऊपर बने 'प्रतिचक्रवात' और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिलीज ने बड़ी राहत के संकेत दिए हैं। इसके मुताबिक यूपी में 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जो महीने के अंत तक गर्मी से काफी हद तक निजात दिलाएगा।
अगले 48 घंटे: लू और वार्म नाइट का संकट
हालांकि बारिश से पहले प्रदेश को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा-
बारिश का पूर्वानुमान: कब और कहां मिलेगी राहत?
लखनऊ आंचलिक केंद्र द्वारा जारी सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का सिलसिला कुछ इस तरह आगे बढ़ेगा:
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 से 30 अप्रैल के दौरान बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी आशंका है। 29 अप्रैल को हवा की गति सबसे अधिक (50 किमी/घंटा तक) रह सकती है, इसलिए पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
26 अप्रैल से शुरू होने वाली छिटपुट बारिश और फिर 29-30 अप्रैल की व्यापक वर्षा के कारण प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे महीने के आखिरी दिनों में लू की स्थितियों से राहत मिलने की उम्मीद है।