Heatwave alert in UP: उत्तर प्रदेश में इस वक्त आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। देश के उत्तरी राज्यों के कई स्थानों पर दिन के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से करीब दर्ज किया गया। जबकि भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच, यूपी के चार जिलों में प्रशासन ने मजदूरों की परेशानी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रचंड गर्मी को देखते हुए आगरा मंडल में मजदूरों को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच काम करने पर रोक लगा दी गई है।
