Get App

शहरों में हीटवेव का खतरा ग्रामीण इलाकों से ज्यादा, बचने के लिए अपनाने होंगे ये तरीके

शहरों में हीटवेव का असर ग्रामीण इलाकों से ज्यादा खतरनाक हो रहा है। अर्बन हीट आइलैंड के कारण तापमान ऊंचा बना रहता है। जानिए क्यों बढ़ रहा है खतरा और इससे बचने के आसान और असरदार तरीके क्या हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 10:03 PM
शहरों में हीटवेव का खतरा ग्रामीण इलाकों से ज्यादा, बचने के लिए अपनाने होंगे ये तरीके
हीटवेव से निपटने के लिए केवल तात्कालिक उपाय काफी नहीं हैं।

भारत समेत दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया है। और अब गर्मी को लेकर नजरिया तेजी से बदल रहा है। जो कभी सिर्फ मौसम की असुविधा मानी जाती थी, वह अब करोड़ों लोगों के लिए लगातार खतरा बन चुकी है। भारत में हीटवेव अब कुछ दिनों की घटना नहीं रही, बल्कि बदलते जलवायु की हकीकत बन गई है।

WHO के मुताबिक, उत्तर भारत में हर साल 5 से 6 हीटवेव आती हैं, जो कई बार हफ्तों तक चलती हैं और एक के बाद एक आती रहती हैं। यानी अब सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ रहा, बल्कि गर्मी का असर ज्यादा लंबा और लगातार हो गया है, जहां रात में भी राहत नहीं मिलती।

हीटवेव की असली समस्या

रोटरी इंटरनेशनल की रोटरी पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्वाति हरकल का कहना है कि हीटवेव की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह धीरे-धीरे असर करती है। यह अचानक आने वाली आपदा की तरह नहीं होती, बल्कि समय के साथ शरीर पर दबाव बढ़ाती है। इसी वजह से डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीटस्ट्रोक के मामले लगातार बढ़ते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें