Get App

भारत के इन सात राज्यों में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड और बाढ़ से 13 की मौत, 12 हजार लोग घर छोड़ने पर मजबूर

Heavy Rain Alert : असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गुवाहाटी के बोंडा इलाके की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, अब तक छह जिलों में बाढ़ आ चुकी है, जिससे 10,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ये जिले हैं — कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कामरूप, कछार, धेमाजी, लखीमपुर और गोलाघाट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2025 पर 7:38 PM
भारत के इन सात राज्यों में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड और बाढ़ से 13 की मौत, 12 हजार लोग घर छोड़ने पर मजबूर
पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई

Heavy Rain Alert : पिछले 24 घंटे में पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि बांग्लादेश के ऊपर बने दबाव के चलते पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में 31 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है।

असम में भारी नुकसान

असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गुवाहाटी के बोंडा इलाके की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, अब तक छह जिलों में बाढ़ आ चुकी है, जिससे 10,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ये जिले हैं — कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कामरूप, कछार, धेमाजी, लखीमपुर और गोलाघाट। इन इलाकों में कई जगहों पर शहरी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राहत शिविर खोले गए हैं और राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF और SDRF) राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें