Get App

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड! 80 लाख थे फॉलोअर्स

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से लगभग 80 लाख फॉलोअर्स जुड़े हुए थे। अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 11:42 PM
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड! 80 लाख थे फॉलोअर्स
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक सस्पेंड हो गया है

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से लगभग 80 लाख फॉलोअर्स जुड़े हुए थे। अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि सपा प्रमुख का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक सस्पेंड क्यों हुआ। अखिलेश के अकाउंट के सस्पेंड होने से उनके समर्थकों काफी हैरान है।

फिलहाल  फेसबुक की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ये भी साफ नहीं है कि फेसबुक ने पहले से कोई चेतावनी जारी की थी या नहीं।

अतुल प्रधान ने दिया रिएक्शन

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड होने पर मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार चाहे अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बंद करवा दे, लेकिन इससे उन्हें जनता के दिलों से अलग नहीं किया जा सकता। वहीं जब अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सर्च किया जाता है, तो एक मैसेज दिखाई देता है जिसमें लिखा है, "ये कंटेंट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब पेज के मालिक ने इसकी गोपनीयता सेटिंग बदल दी हो, इसे सीमित लोगों के साथ शेयर किया हो या फिर पेज को हटा दिया गया हो।" अखिलेश फेसबुक के जरिए राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें