Get App

India-France Relations: 'नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारत-फ्रांस के रिश्ते...' पेरिस में मंदिर उद्घाटन पर बोले PM मोदी

India-France Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते आज नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए खास है क्योंकि यह लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत नींव पर टिकी है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 8:26 AM
India-France Relations: 'नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारत-फ्रांस के रिश्ते...' पेरिस में मंदिर उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM मोदी ने बताया कैसे सदियों से भारत-फ्रांस को जोड़ रही संस्कृति

India-France Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते आज नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए खास है क्योंकि यह लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत नींव पर टिकी है।

बता दें कि पीएम मोदी ने यह बात पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंक्षी ने उम्मीद जताई कि पेरिस का यह भव्य मंदिर आने वाली कई सदियों तक भारत और फ्रांस के बीच सहयोग और नए अवसरों के प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा, "हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। अपने दोस्त, राष्ट्रपति (इमैनुएल) मैक्रों के साथ मिलकर, दोनों देश एक खास ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (वैश्विक रणनीतिक साझेदारी) बना रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी, AI और डिफेंस से लेकर स्पेस और क्लाइमेट एक्शन तक, भारत और फ्रांस नई गति और ऊर्जा के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें