Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बहुमंजिला इमारत के गिरने के बाद, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने निर्माण और संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अब वहां हुए अनधिकृत निर्माण, अतिरिक्त मंजिलों और पास की इमारत की सुरक्षा की जांच की जा रही है। MCD की जानकारी के अनुसार, गिरी हुई इमारत सत्य निकेतन की P-14 थी, जो एक पुनर्वास कॉलोनी में स्थित थी और लगभग 55 वर्ग गज में फैली हुई थी।
