Get App

Delhi Building Collapse: सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 4 मंजिल से ऊपर की अवैध इमारतें सील करने का आदेश

Delhi Building Collapse: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने रविवार (6 सितंबर) को राजधानी में चार मंजिल से ज्यादा ऊंचे अवैध इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया है। यह आदेश दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद दिया गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। अब MCD ने चार मंजिल से अधिक ऊंची अवैध इमारतों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 9:21 AM
Delhi Building Collapse: सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 4 मंजिल से ऊपर की अवैध इमारतें सील करने का आदेश
Delhi Building Collapse: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने चार मंजिल से अधिक ऊंची अवैध इमारतों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं।

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्या निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की मौत के बाद नगर निगम दिल्ली (MCD) ने राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। MCD ने चार मंजिल से अधिक ऊंची अवैध इमारतों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है, जिनकी लापरवाही या मिलीभगत से अवैध निर्माण खड़े हुए। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और मलबे से कुल 11 लोगों को निकाला गया है।

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा है कि सत्या निकेतन हादसे के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें तत्काल बर्खास्तगी भी शामिल हो सकती है।

करीब 30 साल पुरानी इमारत ढही

साउथ दिल्ली के सत्या निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक लगभग 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। यह इमारत छात्रों के लिए पेइंग गेस्ट (PG) आवास के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी। हादसे के समय इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत या रेनोवेशन का काम चलने की बात सामने आई है। इसी दौरान पूरा ढांचा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिसके बाद अब MCD ने इलाके समेत राजधानी में अवैध निर्माण को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें