IMD Heavy Rain Alert: शुक्रवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अप्रैल महीने की बात करें तो पूरे देश में मौसम का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक तरफ उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 44.4°C तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं दूसरी ओर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर शुरू है। आइए आपको मौसम विभाग के लेटेस्ट मौसम प्रिडिक्शन के बारे में बताते हैं।
