Get App

IMD Alert: चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने मौसम बुलेटिन में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव की चेतावनी जारी की है। मौसम एजेंसी ने तमिलनाडु के तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और कुड्डालोर जिलों, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 10:29 AM
IMD Alert: चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने मौसम बुलेटिन में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव की चेतावनी जारी की है। मौसम एजेंसी ने तमिलनाडु के तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और कुड्डालोर जिलों, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के कारण 10 जनवरी को तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 11 जनवरी को इसी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के येलो अलर्ट पर चेन्नई

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कारैकल क्षेत्र में आज तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें