हिमाचल प्रदेश के मनाली में मॉनसून की तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। खासकर ब्यास नदी के उफान ने मनाली में कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे बड़ा शिकार बन गया मनाली का मशहूर शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट, जो अपने उत्तम खाने और जगह की वजह से पर्यटकों व स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय था। हालात ऐसे बने कि इस रेस्टोरेंट का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की तेज धाराओं में बह गया और केवल इसका सामने वाला गेट ही बच पाया।
