Get App

Himachal Pradesh Cloudburst News: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही! 2 लोगों की मौत, कांगड़ा में 20 लोग बाढ़ में बहे, कुल्लू में 3 लोग लापता

Himachal Pradesh cloudburst: कांगड़ा जिले में मनुनी खड्ड से दो शव बरामद किए गए। जबकि इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे लगभग 15-20 श्रमिकों के खनियारा मनुनी खड्ड में जल स्तर बढ़ने के कारण बह जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का काम रोक दिया गया था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 9:19 AM
Himachal Pradesh Cloudburst News: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही! 2 लोगों की मौत, कांगड़ा में 20 लोग बाढ़ में बहे, कुल्लू में 3 लोग लापता
Himachal Pradesh cloudburst: कांगड़ा में 20 और कुल्लू जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद तीन लोग लापता हैं

Himachal Pradesh cloudburst: हिमाचल प्रदेश में बुधवार (25 जून) को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 20 लोगों के बह जाने की आशंका है। कांगड़ा जिले में मनुनी खड्ड से दो शव बरामद किए गए। जबकि इंदिरा प्रियदर्शिनी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे लगभग 15-20 मजदूरों के खनियारा मनुनी खड्ड में जल स्तर बढ़ने के कारण बह जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का काम रोक दिया गया था।

श्रमिक निर्माण स्थल के पास अस्थायी आश्रयों में आराम कर रहे थे। तभी मनुनी खड्ड और आसपास के नालों से बाढ़ का पानी श्रमिक कॉलोनी की ओर आ गया। और श्रमिकों को बहा ले गया। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), स्थानीय प्रशासन, ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग की टीम खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना से जुड़े कुछ स्थानीय श्रमिक सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धर्मशाला के भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि इस घटना में करीब 20 मजदूर बह गए।

कुल्लू में तीन लोग लापता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें