Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रास्ता बन गया है। यही वजह है कि वैश्विक बीमा कंपनियों ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों का बीमा करने से हाथ खींच लिए हैं। ऐसे में भारत सरकार अपनी ऊर्जा और व्यापार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ₹1,000 करोड़ का एक स्पेशल फंड बनाने पर विचार कर रही है।
