Almora Police: दिल्ली के लाल किले पर हुए धमाके के झटके से देश अभी उबर भी नहीं पाया है कि उत्तराखंड से सुरक्षा चिंताएं बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा पुलिस ने सुल्तान क्षेत्र के एक स्कूल के पास झाड़ियों से भारी मात्रा में विस्फोटक जिलेटिन स्टिक बरामद की है। इस चौंकाने वाली खोज के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और एक मल्टी-एजेंसी जांच शुरू कर दी गई है। यह बरामदगी हरियाणा में दिल्ली धमाका जांच के सिलसिले में लगभग 3,000 किलोग्राम विस्फोटक जब्त होने के कुछ ही दिनों बाद हुई है।
