Get App

IAF Plane Crash: प्रयागराज में IAF का ट्रेनी विमान तालाब में हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

Prayagraj Plane Crash: मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विमान गिरते ही उन्होंने रॉकेट जैसी तेज आवाज सुनी और जब वे तालाब की ओर भागे, तो पायलट बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए पैराशूट के सहारे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे दो ट्रेनी पायलटों समेत तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 2:09 PM
IAF Plane Crash: प्रयागराज में IAF का ट्रेनी विमान तालाब में हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
IAF Plane Crash: प्रयागराज में IAF का ट्रेनी विमान तालाब में हुआ क्रैश

प्रयागराज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां बुधवार दोपहर वायुसेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के बाद शहर के बीचों-बीच स्थित एक तालाब में गिरकर क्रैश हो गया। केपी कॉलेज के ठीक पीछे हुए इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। चश्मदीदों के अनुसार, एयरक्राफ्ट हवा में डगमगाते हुए सीधे तालाब के दलदल में जा गिरा, जिसके बाद स्थानीय निवासी अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव के लिए पानी में कूद पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विमान गिरते ही उन्होंने रॉकेट जैसी तेज आवाज सुनी और जब वे तालाब की ओर भागे, तो पायलट बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए पैराशूट के सहारे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे दो ट्रेनी पायलटों समेत तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फिलहाल दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। विमान के गिरने की वजह अभी साफ नहीं है और सेना की ओर से जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा।

कुछ पुराने विमान हादसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें