IIT Kanpur Student Suicide: मंगलवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर में पढ़ रहे 25 वर्षीय पीएचडी छात्र ने कैंपस की एक बहुमंजिला इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे रामस्वरूप ईश्वरम ने छठी मंजिल से छलांग लगाई और उन्हें गंभीर हालत में तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
