Get App

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड, 35 गेंदों में शतक ठोककर हिला दी रिकॉर्ड्स बुक

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 113 रन की तूफानी पारी खेली। इस शतक के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 6:58 PM
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड, 35 गेंदों में शतक ठोककर हिला दी रिकॉर्ड्स बुक
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की

Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के हिरो अभिषेक शर्मा रहे। अभिषेक शर्मा की 113 रन की विस्फोटक बल्लेबाजी ने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली और सीरीज पर अपना कब्जा पक्का कर लिया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अभिषेक ने अपनी इस पारी के साथ विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कैसी थी अभिषेक की पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। मंगलवार, 27 अक्टूबर को उन्होंने 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन बना दिए। अपनी पारी में अभिषेक ने 9 चौके और 11 छक्के लगाए। वेलिंगटन के हेगले ओवल में उनकी तेज बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए और भारतीय टीम को लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। भारतीय टीम 13.2 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें