Get App

IMD का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में पड़ सकती है 9 जनवरी तक कड़ाके की ठंड

IMD: IMD के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और अन्य उत्तरी और मध्य भारतीय राज्यों में कड़ाके की ठंड कम से कम 9 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट का अनुमान लगाया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:26 AM
IMD का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में पड़ सकती है 9 जनवरी तक कड़ाके की ठंड
IMD का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में पड़ सकती है 9 जनवरी तक कड़ाके की ठंड

IMD: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और अन्य उत्तरी और मध्य भारतीय राज्यों में कड़ाके की ठंड कम से कम 9 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट का अनुमान लगाया है और उसके बाद अगले 5 दिनों तक ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

IMD की शीत लहर चेतावनी

IMD ने 7 जनवरी को राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई की है। मौसम एजेंसी ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 9 जनवरी तक, राजस्थान में 11 जनवरी तक और छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी तक शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है।

IMD ने ट्वीट में बताया कि “ओडिशा में 7 से 9 जनवरी 2026 तक, मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी तक, विदर्भ और झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक शीत लहर की प्रबल संभावना है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें