उत्तर प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही जेठ जैसी तपिश महसूस होने लगी है। लखनऊ मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अप्रैल सुबह से 21 अप्रैल की सुबह तक प्रदेश के बड़े हिस्से में भीषण लू (Heatwave) चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट किया है।
