IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बेहद विस्तृत और लंबी अवधि का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के 25 से अधिक राज्यों में 17 जून तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले विनाशकारी आंधी-तूफान (Thundersquall) का दौर जारी रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।
