भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और 4 जून के आसपास केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में पहुंच सकता है। दक्षिण भारत में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 8 जून तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
