भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 25 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 3 से 6 मई के दौरान मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है। जहां तूफानी हवाओं की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।
उत्तर-पश्चिम भारत: धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि
पूर्वी और मध्य भारत: बिहार-झारखंड में बवंडर का खतरा
पूर्वोत्तर भारत: भारी से बहुत भारी बारिश
दक्षिण भारत: केरल और तमिलनाडु में भारी वर्षा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के उपकरणों से दूर रहें।