IMD ने हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा और कोंकण-गोवा के कुछ हिस्सों में 'गर्म रात' (Warm Night) का अलर्ट दिया है। वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में भीषण गर्मी के साथ अत्यधिक उमस (Hot & Humid) परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही असम के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (Cyclonic Circulation) बना हुआ है और मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इन्हीं प्रणालियों के संगम से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम इतना विरोधाभासी बना हुआ है।