Get App

Cold Wave Alert: IMD ने जारी किया अलर्ट, 11 दिसंबर को कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी

Cold Wave Alert: IMD ने 11 दिसंबर के लिए कई राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 11, 2025 पर 12:04 PM
Cold Wave Alert: IMD ने जारी किया अलर्ट, 11 दिसंबर को कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी
IMD ने जारी किया अलर्ट, 11 दिसंबर को कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी

Cold Wave Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 दिसंबर के लिए कई राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में भी घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने नागरिकों से 11 दिसंबर की सुबह के समय धीमी गति से वाहन चलाने, लो बीम और फॉग लाइट का उपयोग करने का आग्रह किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें