Delhi Fog: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार सुबह 11:20 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। घने कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो गई। IMD के अनुसार, पालम में सुबह 8:30 बजे घने कोहरे के बीच 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चल रही थीं और विजिबिलिटी 100 मीटर थी, जबकि सफदरजंग में शांत हवाओं के साथ विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई।
