Get App

IMD Orange Alert: IMD ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में घने कोहरे के चलते जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में जताई शीतलहर की आशंका

IMD Orange Alert: IMD ने शनिवार (20 दिसंबर) को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित भारत के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने उत्तराखंड, हरियाणा, और बिहार में 21 दिसंबर की सुबह तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 9:53 AM
IMD Orange Alert: IMD ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में घने कोहरे के चलते जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में जताई शीतलहर की आशंका
IMD ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में घने कोहरे के चलते जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में जताई शीतलहर की आशंका

IMD Orange Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार (20 दिसंबर) को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित भारत के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा, "20 दिसंबर की सुबह तक बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर घने से अत्यधिक घने कोहरे की संभावना है।"

IMD ने उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में 21 दिसंबर की सुबह तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 24 और 25 दिसंबर को घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

IMD ने शनिवार को कहा कि हाल ही में प्राप्त सैटेलाइट इमेज में जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पश्चिम मेघालय, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर कोहरा/निम्न बादल देखे गए हैं।

शीत लहर की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें