Get App

IMD: अगले 24 घंटे कोहरे के चादर में लिपटे रहेंगे ये इलाके...IMD ने जारी किया भीषण ठंड का अलर्ट

IMD: उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी के मुताबिक, कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी कम रह सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 11:07 PM
IMD: अगले 24 घंटे कोहरे के चादर में लिपटे रहेंगे ये इलाके...IMD ने जारी किया भीषण ठंड का अलर्ट
5 जनवरी तक रांची सहित इन इलाकों में कोहरा छाने की आशंका है

उत्तर भारत के ज्यादातर जगहों पर इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के लोग इस समय ठंड से काफी परेशान है। वहीं अभी कुछ दिनों तक उत्तर भारत के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने झारखंड के 15 जिलों के लिए अगले दो दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी कम रह सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ये चेतावनी राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए जारी किया गया है और अनुमान है कि 4 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे तक कोहरा बना रह सकता है।

राज्य के इन जगहों पर जारी हुआ येलो अलर्ट

झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, रविवार सुबह तक घना कोहरा बना रह सकता है और 5 जनवरी तक रांची सहित इन इलाकों में फिर से कोहरा छाने की आशंका है। इस दौरान विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक घट सकती है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों, वाहन चालकों और हवाई सेवाओं को परेशानी हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रांची में होगा घना कोहरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें