Get App

IMD Rain & Heat wave alert: 20-21 अप्रैल को 7 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी में हीटवेव पर ये है अपडेट

IMD Rain & Heat wave alert: मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर अब जानलेवा होने लगे हैं। IMD ने कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 23 अप्रैल के बीच भीषण लू चलेगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल के दौरान लू का प्रकोप रहेगा। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 7:44 AM
IMD Rain & Heat wave alert: 20-21 अप्रैल को 7 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी में हीटवेव पर ये है अपडेट
IMD Rain & Heat wave alert: उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की आशंका है

IMD Rain & Heat wave alert: देश के मौसम में इस वक्त जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के मुताबिक अगले 48 घंटे देश के कई राज्यों के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। एक तरफ जहां पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की आशंका है।

पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल में बेहद भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए अगले कुछ दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को बेहद भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। असम और मेघालय में 19 से 21 अप्रैल के बीच मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 अप्रैल तक गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

यूपी, एमपी और राजस्थान: भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें