IMD Weather Update: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने चेतावनी दी है कि पूरे दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और गरज के साथ आज यानी 14 जून को हल्की से भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। IMD के मुताबिक, इस दौरान बारिश के साथ 100 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यह चेतावनी दिल्ली और आस-पास के हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के जिलों के लिए जारी की है।
