Get App

IMD Weather Forecast: बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! कई इलाकों में लू का जारी रहेगा कहर, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (27 अप्रैल) को बताया कि बिहार 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि के आसार हैं। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक गर्म मौसम जारी रहने का अनुमान है। लोगों को लंबे समय तक धूप में न निकलने की सलाह दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 1:08 PM
IMD Weather Forecast: बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! कई इलाकों में लू का जारी रहेगा कहर, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
IMD Weather Forecast: बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है

IMD Weather Forecast: बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए सोमवार (27 अलर्ट) को 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार कुछ जिलों में भारी बारिश भी हुई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में अगले 48 घंटे में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं, इसके विपरीत राज्य के 25 अन्य जिलों, खास तौर पर दक्षिण-पश्चिम के हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

रोहतास जिले के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। राज्य के आठ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भोजपुर जिले में गर्मी के कारण एक महिला की मौत की भी सूचना है। IMD के अनुसार दक्षिण बिहार में अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं और भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें